Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 02 at 6.13.44 PM3

आशियाना फ्लैट मे कोरोना वैक्सीन का कैम्प लगाया‌‌ गया

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःपूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-56 ओर गंगा पब्लिक स्कूल,पदम नगर,नहर पार भारत कॉलोनी मे जितेंदर चौधरी उर्फ़ जीते पूर्व युवा जिला अध्य्क्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो जगह पर आयोजित कोरोना वैक्सिनेशन कैम्प के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण बहुत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसलिए समय पर टीकाकरण करवाए। ताकि कोरोना महामारी की किसी भी प्रकार की लहर का सामना कोई भी व्यक्ति करने में पहले से ज्यादा सक्षम हो सके।

इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। विपुल गोयल ने कहा की सरकार द्वारा संपूर्ण देश में कोरोना वैक्सीनेशन की डोज विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क लगाई जा रही है इसलिए हर व्यक्ति को अपने आसपास के क्षेत्र में लग रहे कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में जाकर वैक्सिनेश कैम्प का लाभ लेना चाहिए। ताकि वह लंबे समय तक कोरोना से उत्पन्न बुरे प्रभाव से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सके। इससे पहले सोसाइटी आशियाना सेक्टर-56 और गंगा पब्लिक स्कूल पदम नगर,नहर पार भारत कॉलोनी के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल को पुष्प माला ओर मां भारती की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ की टीम,पूर्व युवा जिला अध्य्क्ष जितेंदर चौधरी उर्फ योगेश,सुधांशु,सेक्टर-56 से प्रधान बॉबी डोगरा,धर्मपाल, साहब सिंह,करम अली,रफीक, फिरोज,आशीन खान रुप किशोर व अन्य लोग उपस्तिथ थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *