Breaking News

संकल्प दिवस के रूप में कांग्रेसियों ने मनाया राहुल का जन्मदिवस।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। बड़हलगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़हलगंज के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को बड़हलगंज में कांग्रेसियों ने अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी का 51वां जन्मदिवस काफी धूम-धाम से मनाया और राहुल के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प लिया। शनिवार को बड़हलगंज में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया।इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज अपने राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन के अवसर पर हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि आने वाले चुनावों में केंद्र और प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार वैश्विक महामारी जैसी बीमारी के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं दे पायी जिससे तमाम लोगों की जानें चली गयीं।इस सरकार में किसानों के गेहूं की खरीदारी नहीं हुई ।क्रय केंद्र पर जाने पर वहां का सचिव कहता है बोरा और पल्लेदार उपलब्ध नहीं है। किसान परेशान होकर अपने घर चले आते हैं ।सरकार गेहूं नहीं खरीद रही है ।महंगाई चरम सीमा पर है ।डीजल पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खाद्य सामग्री के दाम बढ़ते जा रहे हैं। जनता इस सरकार से तंग हो चुकी है ।ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प हम कांग्रेसी जन लेते हैं ।इस अवसर पर गणेश शंकर पांडेय,नगर अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा ,रामानुज राय, चंद्रभान पांडेय, सुरेंद्र जायसवाल, रवि यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *