Breaking News

70 घंटे बाद भी नही मिले गायब ट्रांसपोर्टर।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के संसारपार गांव निवासी ट्रांसपोर्टर अनिल सिंह के रहस्यमय परिस्थितियों में गायब होने का मामला दिन प्रतिदिन उलझता जा रहा है। 70 घंटे बाद भी ट्रांसपोर्टर का पता नही चल सका है। शनिवार को गोरखपुर से पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने पांच घंटे तक बड़हलगंज से बरहज तक करीब 20/25 किमी तक सरयू नदी को खंगाला। किन्तु परिणाम शून्य रहा। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर अनिल सिंह के बेचे गये ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल मनोज राय ने बताया की मामले की जड़ में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक के खरीदार से भी गहन पूछताछ की जा रही है।  ट्रक ओनर एसोशिएशन बड़हलगंज ने ट्रांसपोर्टर अनिल सिंह का पता बताने वाले को 50 हजार का नगद इनाम देने की घोषणा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नेश्वर मिश्र, संरक्षक सुभाष तिवारी, श्याममुरारी यादव, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मनीष यादव, महामंत्री सिद्धार्थ पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य रामा जायसवाल आदि ने कहा कि अनिल सिंह का पता बताने वाले व्यक्ति को 50 हजार नगद इनाम दिया जायेगा।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *