Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 16 at 7.53.27 PM

संगठन को मजबूत करने में जुट जाए कांग्रेस कार्यकर्ता : लखन सिंगला

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःकांग्रेसी नेत्री रचना भसीन को हरियाणा महिला सेवादल का महासचिव नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर रचना भसीन ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा,राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा,हरियाणा सेवादल की प्रभारी सुमित शर्मा,सेवादल की प्रदेशाध्यक्ष पूनम चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला,महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष खुशबू खान का आभार जताते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है,उसे वह पूरी निष्ठा से निभाऊंगी और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।

नवनियुक्त महिला सेवादल महासचिव रचना भसीन ने आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला का बुक्के भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर लखन सिंगला ने भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है,शहर की सभी मुख्य सडक़ें खोद दी है,जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही है। होली का त्यौहार समीप है,ऐसे में सडक़ें खुदी होने से दुकानदारों व व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है,परंतु विधायक महोदय के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

श्री सिंगला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुुंचती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मनोबल गिराने की जरूरत नहीं है बल्कि पूरे जोर खरोश के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाए, जिससे कि आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सके। इस मौके पर राजेश सिंह, नदीम खान,पूर्व पार्षद रोहित सिंगला,अनिल शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला, विकास भसीन सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *