Breaking News
WhatsApp Image 2023 06 20 at 9.11.54 AM

दूरगामी सोच के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुआ नए जोश का संचार:मनोज अग्रवाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल व पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल ने सेक्टर-64 स्थित प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में अध्यनरत अभावग्रस्त छात्र-छात्राओं को खाद्य व स्टेशनरी सामग्री वितरित की वहीं कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा के आदेशानुसार बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ‘घर-घर कांग्रेस’अभियान की शुरुआत की। अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता बल्लभगढ़ विधानसभा के हर घर पर दस्तक देकर जनता के दु:ख-दर्द व मांगों से रूबरू होने का काम करेंगे।‌

WhatsApp Image 2023 06 20 at 9.11.54 AM

उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की दूरगामी सोच एवं दृढृ संकल्पता के चलते आज पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है,खासकर उनकी भारत जोड़ो यात्रा को जिस प्रकार से देश की जनता का समर्थन अपार स्नेह मिला है,उसने यह साबित कर दिया कि वह एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ है,जो भारत को विकास की बुलंदियों तक ले जा सकते है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नौ सालों में देश विकास के मामले में कोसों पीछे छूट गया है,इस सरकार ने केवल लोगों को बरगलाने का काम किया है,लेकिन जनता अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।

इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि आज बल्लभगढ़ क्षेत्र की जनता बिजली,पानी,सड़कें व सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है,विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी है,जिसको लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है और जनता अब देश व प्रदेश में बदलाव करने का मन बना चुकी है।

मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार को सत्ता से उखाडऩे के लिए एकजुट होकर संकल्प लेना चाहिए ताकि आने वाले समय में इस गूंगी-बहरी सरकार को सत्ता से बाहर करके पुन:देश व प्रदेश में कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाकर फिर से देश व प्रदेश में खुशहाली का दौर शुरू किया जा सके। इस मौके पर मुख्य रुप से महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सोनू चौधरी,लीगल सेल जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह आर्य,सेवादल प्रदेश सचिव सगीरन खान,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पंडित,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप शर्मा,शुभम कसाना,आजाद सैनी,धर्मवती शर्मा,बाबुलाल रवि,नसीमा शेख, आदिल,अब्दुल,राहुल गुप्ता,बादल,पंडित जयकिशन, राजकुमार नेताजी सहित प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *