Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 22 at 7.40.44 PM

कांग्रेसी नेताओं ने जज बनी बेटी बिपाशा खटाना का किया स्वागत

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 22 at 7.40.44 PM

फरीदाबाद:हरियाणा ज्यूडिशियल सर्विसेज एग्जाम क्लीयर करके जज बनने वाली बिपाशा खटाना का ग्रेटर फरीदाबाद के गांव फरीदपुर स्थित उनके निवास पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़,लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला ने शॉल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से श्याम नेताजी,चरण सिंह अधाना,राज सिंह खटाना,सरपंच पंडित दयाचंद,गोपाल,सतपाल,युवा समाजसेवी राहुल यादव मौजूद रहे। इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे निकलकर देश का नाम रोशन कर रही है।

हमें भी इस बेटी पर गर्व है जिसकी दिन रात की मेहनत सफल हुई है और इसने अपने माता-पिता के साथ गांव का नाम भी रोशन किश है। सुमित गौड़ व रिंकू चंदीला ने कहा कि बिपाशा खटाना ने गुर्जर समाज का सिर गर्व से ऊचां किया है। सभी बेटियों के लिए बिपाशा एक मिसाल है जिससे प्रेरणा लेकर वह भी अपने अपने क्षेत्र में लगातार नाम कमा सकती है। उन्होंने कहा कि परिश्रम से ही विशेष स्थान प्राप्त किया जाता है एवं परिश्रम करने वाले हमेशा विशेष पथ पर अग्रसर होते हैं एवं सफलता अर्जित करते हैं। उन्होंने बिपाशा खटाना के परिजनों को भी इस उपलब्धि पर विशेष तौर पर बधाई दी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *