Breaking News

वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी किरण देव शर्मा के निधन पर शोक

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:तिगांव रोड़ स्थित पंडित प्लेस निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिला बार अध्यक्ष फरीदाबाद तथा समाजसेवी किरण देव शर्मा (के.डी.शर्मा) का 29 जनवरी 2026 को निधन हो गया। वे 17 जुलाई 1951 को जन्मे थे। उनके निधन से सामाजिक एवं अधिवक्ता जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने किरण देव शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

उन्होंने कहा कि के.डी.शर्मा ने अपने जीवन में वकालत के क्षेत्र के साथ-साथ समाजसेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सरल स्वभाव,कर्मठता और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे। के.डी.शर्मा बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर आगे रहते थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं.मूलचंद शर्मा ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से इस दुःख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की कामना की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …