Breaking News
Screenshot 20241001 1931372

नए विजन के तहत करेंगे पृथला विधानसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास:पं.टेकचंद शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20241001 1931372

फरीदाबाद:जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है,वैसे-वैसे पृथला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पं.टेकचंद शर्मा को छत्तीस बिरादरी के मिल रहे अपार जनसमर्थन से उनकी स्थिति निरंतर मजबूती होती जा रही है।

टेकचंद शर्मा जनसंपर्क अभियान के तहत जहां-जहां सभाएं करने जाते है,वहां-वहां सभाएं जनसभाओं में तब्दील हो जाती है और लोग उन्हें समर्थन देने और सुनने के लिए उमड़ पड़ते है। इसी कड़ी में भाजपा प्रत्याशी पं.टेकचंद शर्मा ने गांव जाजरु,शाहुपुरा,सुनपेड़,डीग,प्रहलादपुर आदि गांवों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान जगह-जगह गांवों में लोगों ने टेकचंद शर्मा को सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर एवं फूल मालाओं के माध्यम से भव्य स्वागत कर उन्हें विजयश्री का आर्शीवाद दिया। सभाओं को संबोधित करते हुए टेकचंद शर्मा ने कहा कि चुनाव अपने आखिरी दौर में है,यह चुनाव पृथला क्षेत्र के विकास का भविष्य तय करेगा, एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है,जो विकास को प्राथमिकता देती है,दूसरी तरफ कांग्रेस व अन्य लोग है,जिन्होंने हमेशा झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति की है,फैसला आपको करना है कि आप भाजपा का विकास और सुशासन चाहते है या फिर कांग्रेस व अन्य लोगों का भ्रष्टाचार और गुंडाराज।

इसलिए आने वाली पांच अक्टूबर को कमल के फूल का बटन दबाकर पृथला में विकास रुपी कमल खिलाने का काम करे। टेकचंद शर्मा ने कहा कि अगर आपने मतरुपी आर्शीवाद देकर मुझे विधानसभा में भेजा तो मैं आपको विश्वास दिलाता कि क्षेत्र की छत्तीस बिरादरी के मान सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा और एक विजन के तहत पृथला क्षेत्र का संपूर्ण विकास कराऊंगा।

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिया गया एक-एक वोट मुझे मजबूत करेगा,मैं मजबूत बनूंगा तो प्रदेश में भाजपा मजबूत होती और मजबूत और स्थिर सरकार क्षेत्र का संपूर्ण विकास करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *