Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 29 at 11.14.40 PM

ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा ने किया एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के 61 वें वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। एन ई रेलवे मजदूर यूनियन का 61 वां वार्षिक अधिवेशन आज दिनांक 29.12.2021 को प्रारंभ हुआ जिसमें 61वी बार महामंत्री चुने गए कामरेड के एल गुप्ता, गोरखपुर 29 दिसंबर एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के 61 वें वार्षिक अधिवेशन में आज ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कॉमरेड शिव गोपाल मिश्रा जी द्वारा उद्घाटन किया गया। जिसमें उन्होंने रेलवे में निजीकरण न्यू पेंशन स्कीम तथा अप्रेंटिस को रेलवे में भर्ती किए जाने पर प्रमुख जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन को हर समय अपने सिपाही तैयार रहना चाहिए जिससे किसी भी आपात स्थिति में संघर्ष के लिए आगे आये, उन्होंने युवाओं से तथा अपने महिला कर्मियों से विशेष अनुरोध किया कि कि वह आगे बढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें उद्घाटन करते हुए उन्होंने रेलवे में बढ़ रहे निजीकरण तथा न्यू पेंशन स्कीम पर विस्तार से प्रकाश डाला तत्पश्चात एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बसंत चतुर्वेदी ने सभा को आगे बढ़ाते हुए तमाम विषयों पर अपने प्रकाश डालें तथा अपने पदाधिकारियों एवं डेलिकेटो को हर समय तैयार रहने का आह्वान किया। कॉ के एल गुप्ता ने पूरे वर्ष की समीक्षा करते हुए तमाम कार्यों की उपलब्धियां गिनाई जिसमें बहुत सारे कार्य जो नरमू द्वारा कराए गए थे उन पर प्रकाश डाला अंत में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इस वर्चुअल हो रही बैठक में आज पदाधिकारियों का भी चुनाव कर लिया जाए । जिस पर सर्वसम्मति से श्री कामरान अहमद मंडल मंत्री इज्जत नगर को चुनाव अधिकारी बनाया गया। जिस पर मात्र एक लिस्ट ही चुनाव अधिकारी को सौंपी गई और आधे घंटे के समय के उपरांत किसी अन्य लिस्ट के न आने पर चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा चुनाव अधिकारी द्वारा की गई। जिसमें श्री के एल गुप्ता 61वे बार यूनियन के महामंत्री चुने गए तथा बसंत लाल चतुर्वेदी आठवीं बार एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष चुने गए।
चुने गए पदधिकारिर्यो की सूची निम्नवत है:-
1. श्री बसंत लाल चतुर्वेदी
अध्यक्ष
2. श्री विश्वनाथ सिंह
कार्यकारिणी अध्यक्ष
3.श्री अनिल कुमार द्विवेदी
उपाध्यक्ष
4.श्री मुन्नी लाल गुप्ता उपाध्यक्ष
5.श्री अतुल कुमार सिंह उपाध्यक्ष
6.श्री के एल गुप्ता महामंत्री
7.श्री नवीन कुमार मिश्रा
संयुक्तमहामंत्री
8.श्री ओंकारनाथ सिंह
संयुक्तमहामंत्री
9. श्री प्रदीप धर दूबे
संयुक्तमहामंत्री
10.श्री अजय कुमार वर्मा
सहायक महामंत्री
11.श्री एन बी सिंह
सहायक महामंत्री
12.श्री राम नगीना भट्ट
संगठनमंत्री
13.श्री दीपक कुमार संगठनमंत्री
14.श्री हरिश्चंद्र यादव
संगठन मंत्री
15.श्री विनय कुमार श्रीवास्तव
कोषाध्यक्ष

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *