Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 16 at 8.04.21 PM

कांग्रेस सरकार बनने पर कालोनियों का होगा समुचित विकास:लखन सिंगला

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 16 at 8.04.21 PM

फरीदाबाद:89 विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने अपने चुनावी अभियान के तहत इंद्रा नगर,सेक्टर-16 पार्क,बुढैना गांव,सेक्टर-18 राधा कृष्ण मंदिर,नहर पार,दौलताबाद, ठाकुरवाड़ा चौपाल आदि में जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस प्रत्याशी सिंगला का लोगों ने स्वागत किया और उन्हें भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने का भरोसा दिलाया। सभाओं में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा है कि वह पिछले तीस सालों से फरीदाबाद क्षेत्र की सेवा मेें निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे है। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना हो या फिर लोगों की समस्याओं को धरने-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार व प्रशासन के समक्ष उठाना,उन्होंने कभी कोई कसर नहीं छोड़ी।

वह क्षेत्र की जनता से आह्वान करते है कि इस बार उन्हें मौका दे दो और जिताकर विधानसभा भेज दो और मेरे तीस साल के बनवास को खत्म कर दो,मैं आपको विश्वास दिलाता हूं,आपकी कसौटी पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह धर्म,जाति,परिवारवाद की बात करती है,जबकि हम विकास की बात करते है,दस सालों में इन्होंने कुछ नहीं किया। फरीदाबाद शहर विकास के मामले में कोसों पीछे छूट गया है,यहां लोग बुनियादी सुविधाओं की मार झेल रहे है,लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। सिंगला ने कहा कि कांग्रेस ने स्लम बस्तियों को बसाने का काम किया,लेकिन भाजपा सरकार ने रेलवे लाईन के नाम पर इन्हें उजाड़ने का काम किया है। यह कांग्रेस का परिवार है इसलिए यहां न सीवर साफ होते,न लाईट लगती और न ही यहां के बच्चों को रोजगार मिलता।

वह मंच से लोगों से यह वायदा करते है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और चौ.भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में मुख्यमंत्री बनेंगे,आप मुझे यहां से जिताकर भेज जो,आपके मान सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा और फरीदाबाद क्षेत्र को सही मायनों मेें स्मार्ट विधानसभा बनाने में कोई कसर नहीं छोडूंगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261012 WA0000

श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में शारदीय नवरात्र का भव्य शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद: लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम एवं सिद्धदाता आश्रम में शारदीय नवरात्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *