Breaking News

नव प्रवेशित विद्यालयों का ब्यौरा और पंजीयन शुल्क 20 तक जमा कराएं महाविद्यालय

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के शैक्षिक सत्र 2021-22 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का संपूर्ण विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करने की आखिरी समय सीमा को विस्तारित कर दिया है। अब छह नवंबर से 20 नवंबर तक इसे अपलोड किया जा सकता है।
साथ ही वित्त समिति की संस्तुति के अनुरूप में सीबीसीएस पैटर्न पर संचालित पाठ्यक्रमों हेतु गठित समिति की संस्तुति को यथावत स्वीकार करते हुए स्नातक और परास्नातक स्तर पर 150/ प्रति छात्र, प्रति सेमेस्टर रजिस्टे्रशन शुल्क निर्धारित किया है। इस शुल्क को भी 6-20 नवंबर तक ऑनलाइन जमा कराना होगा।
नव प्रवेशित विद्यार्थियों का ब्यौरा विश्वविद्यालय के ईआरपी लॉगइन में डायरेक्ट एडमिशन 2021 के लिंक पर अपलोड करने की पूर्व समय ‌सीमा 30 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। तय समय सीमा तक पंजीयन शुल्क और विद्यार्थियों का ब्यौरा अपलोड करना सभी महाविद्यालयों के लिए अनिवार्य है। अन्यथा की स्थिति में महाविद्यालय स्वयं जिम्मेदार होंगे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261008 WA0007

प्रधानी चुनाव पर दो लाइन. बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी बिरयानी अब नौकरी त मिलत नईखे अब लड़ब परधानी

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता की क़लम से बटी मदीरा ,कटी मुर्गा फेर पकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *