Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 11 at 15.12.30

जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए बच्चों दी परीक्षा

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

11/08/2021 अयोध्या – जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 06 के लिए प्रवेश परीक्षा आज जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के हजारों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। काफी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अयोध्या शहर में राजकीय तुलसी बालिका इंटर कॉलेज में कुल 143 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया था विद्यालय की प्रधानाचार्या के अनुसार 81 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए शेष 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

महाराजा इंटर कॉलेज अयोध्या के प्रधानाचार्य डॉ। रामकृष्ण मिश्र के अनुसार परीक्षा केंद्र पर कुल 323 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 192परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए शेष 131परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कमोवेश यही स्थिति अन्य परीक्षा केंद्रों पर रही है। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *