Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 18 at 11.12.54 PM

मुख्य चल टिकट निरीक्षक गोरखपुर को उनके विशिष्ट कार्यो के लिए किया गया सम्मानित।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव गोरखपुर

गोरखपुर। चंद्रमोहन आर्य मुख्य चल टिकट निरीक्षक गोरखपुर ,पूर्व को उनके विशिष्ट कार्यो और विशेष कर भयंकर कोरोना काल मे उनकी सक्रियता के लिए प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मा. एस. सी. प्रसाद द्वारा नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने की आल इंडिया गार्ड्स कॉउन्सिल व एन. रेलवे मेंस कांग्रेस हर्ष का अनुभव करता है, इस अवसर पर ए. आईं. जी. सी. के जोनल संरक्षक एस. सी. त्रिपाठी व महासचिव शीतल प्रसाद मेंस कांग्रेस के संरक्षक सुभाष दुबे,के.एन. चौबे,नसीम,शिवेंद्र पांडेय ,विजय नाथ ठाकुर, सुरेंद्र पांडेय टी.टी.ई., सेवा निवृत्त चल टिकट निरीक्षक पी.के.पाण्डे, सुशील कुमार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशासन की इस कार्यवाही को सकारात्मक कदम मानते हुए सी.सी. एम.महोदय को हार्दिक बधाई देते हुए उनके प्रति सभी लोगों ने सम्मान व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सकारात्मक निर्णयो से
रेल कर्मचारियों का उत्साह वर्धन होता है और रेलवे हित में कार्य करने को कर्मचारी प्रोत्साहित होते हैं, इस अवसर पर हम सभी सहकर्मी श्री आर्य को सुखी जीवन और किसी तरह रेल हित में कार्य करने की कामना करते हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *