Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 22 at 7.57.57 PM

मुख्य राजस्व अधिकारी ने परिवहन मंत्री से विधायक निधि से सूचना विभाग और अधिवक्ताओं के लिए भवन हाल निर्माण का अनुरोध

बलिया। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बलिया सदर से विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से अनुरोध किया है कि सूचना एवं सम्पर्क विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के पत्रावलियों के रख-रखाव और प्रेस मीडिया के लोगों से समन्वय स्थापित करने के लिए एक भवन हाल का निर्माण विधायक निधि से कराया जाए।

अधिवक्ताओं के लिए भवन की आवश्यकता

मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता और उनके पास आने वाले वादकारी अक्सर खुले में बैठने को मजबूर होते हैं, जिससे उन्हें अत्यधिक परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए एक भवन हाल का निर्माण अति आवश्यक है, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को बैठने की बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए विधायक निधि से भवन हाल के निर्माण हेतु परिवहन मंत्री से अनुरोध किया गया है।

मुख्य राजस्व अधिकारी ने आशा जताई कि यह भवन निर्माण जल्द ही स्वीकृत होगा, जिससे अधिवक्ताओं और सूचना विभाग के कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सकेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …