Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 30 at 9.29.36 PM

जनता से किए हर वायदे को पूरा कर रहे हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल :नयनपाल रावत

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःगांव दुधौला में बनी विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के निर्माण हेतु पंचायत द्वारा निःशुल्क दी गई 90 एकड़ जमीन की एवज में सरकार द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के बच्चों को रोजगार दिए जाने का वायदा पूरा न होने से नाराज रविवार को दुधौला गांव के अनेकों ग्रामीणों ने हरियाणा भंडारण निगम के चेयमरैन एवं विधायक नयनपाल रावत से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। गांव चंदावली स्थित कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक नयनपाल रावत को बताया कि देश की पहली स्किल यूनिवर्सिटी बनने के लिए गावं दुधौला की पंचायत ने लगभग 90 एकड़ जमीन निशुल्क सरकार को दी थी और उस समय सरकार ने ग्रामीणों से उनके बच्चों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन अभी तक एक भी नौकरी ग्रामीणों को नहीं मिली है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले उनके बच्चे पंचायत की जमीन को पट्टे पर लेकर खेती-बाड़ी करते थे

और घर का पालन पोषण हो जाता था लेकिन अब जमीन भी यूनिवर्सिटी को दे दी है तो उनके लिए रोजगार का संकट पैदा हो गया है,जबकि सरकार ने उनसे वादा किया था लेकिन अभी तक एक भी बच्चा उनका नहीं लगा है। ग्रामीणों ने मांग रखी कि उनके बच्चों को सी और डी ग्रुप की नौकरियां दी जाए ताकि उन्हें रोजगार मिल सके वहीं यूनिवर्सिटी में युवाओं को दाखिले में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए,यूनिवर्सिटी के विभिन्न कोर्साे में 20 प्रतिशत सीटें गांव के बच्चों के लिए आरक्षित की जाए, यूनविर्सिटी का मेन दरवाजा दुधौला की तरफ ही होना चाहिए तथा मंदिर शीघ्र बनवाया जाए, खेड़ा देवत मंदिर के लिए 1.5 एकड़ जमीन व अलग से रास्ता व दरवाजा हो। विधायक नयनपाल रावत ने भी ग्रामीणों की बात को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार जनता से किए हर वायदे को पूरा कर रही है,

चाहे विकास की बात रही हो या फिर युवाओं को रोजगार देने की। यह ऐसी पहली सरकार है,जिसमें पर्ची-खर्ची की प्रथा को समाप्त करके योगयता के आधार पर रोजगार मिलते है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे और उन्होंने विधानसभा में पहले भी उनकी बात उठाई थी। गांव के लोगों ने 90 एकड़ के लगभग जमीन देश की पहली यूनिवर्सिटी के लिए दी थी जिस पर आज यूनिवर्सिटी बनकर तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी का भला करते हैं उन्हें उम्मीद है कि जिस तरीके से सरकार ग्रामीणों से वादा किया था तो जल्द ही उनके बच्चों को नौकरी मिलनी शुरू हो जाएंगी। उनकी बात को मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक जरूर पहुंचाएंगे। इस मौके पर सुनील खुटैला,गजराज खुटैला,सुखबीर,गंगाशास्त्री, अमरी चौधरी,सुखराम,दयाराम, जगगू चौधरी,रणवीर चौधरी, दिगम्बर चौधरी,हरबंस पंडित, हुकम दीक्षित,कुमरपाल सरपंच, वीरचंद पहलवान, प्रहलाद, बिजेंद्र चेयरमैन,धर्मबीर, लेखराज,नेपाल,बंशी नंबरदार, नरेंद्र खुटैला,सोहनपाल खुटैला, सुंदर सिंह,अरविंद सिंह,कुलदीप सिंह,बिजेंद्र डाक्टर,प्रवीन डागर, सतेंद्र सिंह,कृपाराम,सुभाष जैलदार सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *