Breaking News
a910e040 82b2 46fd b423 49eebeed8d60

बिना फार्म भरे चेंज या जमा कराये दो हजार के नोट:डीसी विक्रम सिंह

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टa910e040 82b2 46fd b423 49eebeed8d60

फरीदाबाद:किसी भी बैंक में 2000 का नोट बदलवाने के लिए फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। साथ ही नोट बदलवाते समय कोई आईडी प्रूफ दिखाने की भी जरूरत नहीं है।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने आज सेक्टर-12 लघु सचिवालय स्थित एसबीआई बैंक में दो हजार के नोट बदलवाने की प्रक्रिया का जायजा लिया और वहां उपस्थित लोगों से दो हजार के नोट बदलवाने में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं इस बारे चर्चा की। डीसी विक्रम सिंह ने बताया की दो हजार के नोट बदलवाने के लिए कोई पर्ची या फार्म भरने की जरुरत नहीं है। आप किसी भी बैंक के ब्रांच में जाकर नोट बदल सकते हैं। उस बैंक में आपका अकाउंट हो ऐसा जरूरी नहीं है। आप सीधे काउंटर पर जाकर नोट बदल सकते हैं।

वहीं अगर आपका उस बैंक में अकाउंट है तो आप ये रुपए अपने अकाउंट में जमा भी करा सकते हैं। नोट बदलने के लिए आपको कोई भी चार्ज (शुल्क) नहीं देना होगा। ये एकदम फ्री है। अगर कोई कर्मचारी आपसे इसके लिए पैसे मांगता है तो आप बैंक अधिकारी या बैंकिंग लोकपाल में इसकी शिकायत कर सकते हैं। एसबीआई बैंक मैनेजर विश्वा दीपक चौधरी ने बताया कि स्टेट बैंक द्वारा 2000 का नोट बदलने के लिए गाइड लाइन जारी की गई है। दो हजार के नोट बदलने के लिए किसी आईडी की जरूरत नहीं है।

कोई फॉर्म भी नहीं भरना होगा। 23 मई से 30 सितंबर 2023 के बीच कोई भी व्यक्ति जिसके पास 2000 रुपये के नोट हैं, वो उसे अन्य मूल्य के नोटों से बदलवा सकता है। इसी तरह बैंक अकाउंट में भी 2000 रुपये के नोट को जमा करने के लिए कोई भी अतिरिक्त फॉर्म नहीं भरने होंगे। हालांकि,जो भी डिपॉजिट को लेकर बैंक के नियम हैं लेकर बैंक के नियम हैं उसका पालन करना होगा। स्टेट बैंक ने नोटिफिकेशन इसलिए जारी किया है,क्योंकि सोशल मीडिया पर नोट बदलने को लेकर अलग-अलग जानकारियां दी जा रही थीं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *