Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 03 at 11.15.18 PM

बम पटाखों से बचकर दीपावली मनाएं, और एक दीप शहीदों के नाम जरुर जलाएं

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःदीपावली एक खुशी का त्योहार है ‌जिसमें सभी धर्म के लोग अपने अपने घरों में दीप जलाते हैं।और यही नहीं बल्कि कुछ लोग इस देशी घी के दीप जलाकर दीपावली मनाते हैं। और इस सभी घरों में सजावट भी अच्छी ‌तरह होती है। पर इस दिन अगर ‌एक दीप सीमा पर ड्यूटी देते ‌समय‌ जो हमारे जवान शहीद हुए हैं उनके नाम का अगर एक दीप न जले तो दीपावली कुछ नहीं है। इसलिए शहर के‌ विभिन्न संगठनों व संस्था के पदाधिकारियों ने दीपावली पर कुछ संदेश शहरवासियों को दिया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा है कि दीपावली एक भाईचारे का प्रतीक त्योहार है

इस त्योहार को भारत में सभी धर्म के लोग मिलकर मनाते हैं और दीप जलाकर भगवान श्री राम के अयोध्या नगर में आने की खुशी इजहार करते हैं। तो वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज मिगलानी ने कहा कि इस दीपावली पर मैं सभी शहरवासियों को सबसे पहले दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। और इस दीपावली पर हम सभी को मां लक्ष्मी व भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना करनी है कि जो बीमारी पिछले दो सालों से चल रही है इस बीमारी को खत्म हो और पूरा देश अमन व शांति से रह मैं यही कहना चाहूंगा।

तो तीसरी ‌तरफ बिहारी जन मंच के अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि इस दीपावली पर दीप ही जलाएं और एक दीप जलाकर शहीदों को नमन करें और जो लोग गरीब हैं उनकी मदद भी करें जो बन सके वही दे और छठ पर्व की भी मैं सभी शहरवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। तो वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-3 के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि दीपावली एक भाईचारे का प्रतीक त्योहार है इस मौके पर हमें गर्व होना चाहिए कि ये रोशनी व मिठाई और भाईचारे के साथ दीपावली मनाने का मौका मिलता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *