Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 03 at 11.34.50 PM

एक दीया शहीदों के नाम -दीपोत्सव पर्व पर बालिकाओं ने रंगोली सजाई

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादः राजकीय कन्या वरिष्ठ मध्यमिक विद्यालय एनएच नं-3 की जूनियर रेडक्रॉस,गाइड् और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने संयुक्त रूप से प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में दीपावली के पावन पर्व पर रंगोली सजाई और एक दीया शहीदों के नाम प्रज्वलित कर देश की सीमाओं के प्रहरियों को नमन किया। सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि प्रत्येक समाज।त्यौहारों के माध्यम से अपनी खुशी एक साथ प्रकट करता है। हमारे के प्रमुख त्यौहार होली,रक्षाबंधन, दशहरा और दीपावली हैं। इनमें से दीपावली सबसे प्रमुख त्योहार है। इस त्योहार का ध्यान आते ही मन-मयूर नाच उठता है। यह त्योहार दीपों का पर्व होने से हम सभी का मन आलोकित करता है।

मनचंदा ने बताया कि दीपावली का त्यौहार पांच दिनों तक चलने वाला सबसे बड़ा पर्व होता है। दशहरे के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारियां शुरू हो जाती है जो व्यापक स्तर पर की जाती है। इस दिन भगवान श्रीराम,माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। दीपोत्सव पर्व पर हम सभी मिलकर घरों की साफ सफाई और रंग रोगन कर फूलों से सजाते हैं। घरों,कार्यालयों एवम दुकानों को दीयों,रंग बिरंगी रोशनियों द्वारा आकर्षक बनाते है। विद्यालय की बालिकाओं ने दीपावली से पूर्व कार्यदिवस पर अपनी अपनी कक्षाओं को सजाया तथा ग्रीन बोर्ड की भी सजावट की। रेडक्रॉस सदस्य बालिकाओं ने रंगोली भी बनाई।

 

सभी अध्यापिकाओं और छात्राओं ने देश की सीमाओं के प्रहरी सैनिकों के सम्मान में और सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करते हुए एक दीया शहीदों के नाम प्रज्वलित किया। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि देश के वीरों के प्रति हम सदैव नतमस्तक हो कर कृतज्ञता प्रकट करते हैं उन के होते हम अपने घरों में शांति से दीपोत्सव पर्व मना रहे हैं। हम अपने सभी वीर सैनिकों के आजीवन आभारी हैं और हमेशा रहेंगे। प्राचार्य मनचंदा,अध्यापिका शीतल,जसनीय कौर,सतबीर पवार,मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम,अंशुल,पूनम नासा,रेखा, साधना,सूबे सिंह,संजय मिश्रा,परवीन सिंह और सभी छात्राओं ने एक दीया शहीदों के सम्मान में प्रज्वलित कर सादर अभिवादन और नमन किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *