Breaking News
WhatsApp Image 2022 08 15 at 9.07.14 PM

सावधान: तिरंगे का हुआ अपमान तो कडी कारवाई से बचना नही होगा आसान

 

IBN NEWS EXCLUSIVE

लखनऊ: भारत आजादी के 75वें वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के जश्न के तौर पर मना रहा है। इसके लिए हर घर तिरंगा फहराने का अभियान भी शुरु हुआ है। इस अभियान मे जुड़कर लोगो ने अपने घरो और दुकानो मे झंडा लगा रखे है।

लेकिन इस दौरान कही राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने वालो पर भी प्रशासन कड़ी नजर रखेगी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर भी नजर बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।

पुलिस कर रही कडी निगरानी बचने का नही है कोई उपाय

डीजीपी मुख्यालय ने इसके लिए कड़ाई से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। हर घर तिरंगा अभियान के दौरान तिरंगे का अपमान करने वालो के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। अराजक तत्वो द्वारा तिरंगे के अपमान करना, तिरंगा फाड़ने और जलाने जैसी घटनाओं के बारे मे जानकारी होते ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान या तिरस्कार करने वाले को तीन वर्ष की सजा का भी प्रावधान है। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान व तिरस्कार को लेकर एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार की ओर से सभी जिलो की पुलिस को विस्तृत निर्देश भी दिए गए है।

अपमान करने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही

तिरंगा से जुड़े संदेशों की निगरानी इंटरनेट मीडिया द्वारा की जा रही है। इस दौरान वायरल हो रहे मैसेज और वीडियो पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह के भ्रामक या आपत्तिजनक मैसेज या वीडियो वायरल करने वालो के खिलाफ फौरन कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है। एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा है कि सही तरीके से ध्वज फहराने और उसके सम्मान के बारे मे लोगो को जागरुक किया जाए। तिरंगे का अपमान करने वालो के खिलाफ तुरंत कठोर कार्यवाही की जाए। तिरंगे को किस तरह फहराने से सम्मान होगा और किस तरह से अपमान इसके लिए भी कुछ जरूरी निर्देश दिए गए है।

इस तरह से फहराने पर होगा ध्वज का अपमान

सांस्कृतिक व खेलकूद और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनो पर कागज का बना तिरंगा हाथ मे लेकर लहराया जा सकता है। कार्यक्रम पूरा होने के बाद न तो ध्वज को फेका जाए और न ही इसे फेका जाए। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे तिरंगे का अपमान समझा जाएगा।

साथ ही किसी व्यक्ति या वस्तु के अभिवादन मे राष्ट्रीय ध्वज को झुकाना, तिरंगे को झुका हुआ ही फहराना, तिरंगे का कमर के नीचे प्रयोग करना, किसी जगह, मंच या प्रतिमा को तिरंगे द्वारा ढके जाने पर इसे ध्वज का अपमान माना जाएगा। ध्वज मे केसरिया रंग को यदि नीचे की ओर किया जाता है तो इसे भी ध्वज के अपमान की श्रेणी मे माना जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *