Breaking News

सो रहे परिवार को कार ने रौंदा 6 लोग हुए घायल

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:बड़खल फ्लाईओवर की साइड लेन के पान निर्माणाधीन मकान के बाहर सो रहे पूरे परिवार को शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी | टक्कर इतनी जोरदार थी कि निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिर गया | इसके साथ ही घर के बाहर चारपाई पर सो रहे परिवार के 6 लोगों को कार ने कुचल दिया | आरोपित ड्राइवर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया | हादसे में दंपती व चार बच्चे घायल हो गए |

तीन लोगों की हालत गंभीर हैै | सेक्टर-19 पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली कि बुद्ध कालोनी के पास बड़खल फ्लाईओवर के बगल में एक तेज रफ्तार टाटा टियागो कार ने घर में सो रहे 40 वर्षीय प्रकाश के परिवार को कुचल दिया है | पीड़ित प्रकाश अपना घर बनवा रहे हैं | ऐसे में वे अपने परिवार व भांजी के साथ घर के बाहर ही कूलर लगाकर चारपाई पर सो रहे थे | टक्कर लगते ही प्रकाश व उनकी पत्नी सुशीला बेटी प्रीती बेटा शिवम व लव और भांजी कोमल सभी मकान का एक हिस्सा ढहने से उनके नीचे दब गए | घर का एक पूरा कमरा पूरी तरह गिर गया |

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

मोदी सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए किया काम:कृष्णपाल गुर्जर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस …