Breaking News
07ba9daa 6a6b 490a 919d 903c46b28d8a

कृष्णानंद राय हत्याकांड के आरोपी दुर्दांत हत्यारे संजीव माहेश्वरी की कोर्ट रूम मे गोली मारकर नृशंस हत्या

 

टीम आईबीएन न्यूज07ba9daa 6a6b 490a 919d 903c46b28d8a

यूपी की राजधानी लखनऊ के कोर्ट में हुए शूटआउट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बुधवार की शाम लखनऊ में हुए शूटआउट की इस घटना में जहां बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा को गोलियों से छलनी कर दिया गया वहीं एक बच्ची की हत्या कर दी गई. संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा गाजीपुर के मुहम्मदाबाद इलाके मे हुई भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड का आरोपी था ।

दूसरी ओर गोलीबारी की इस घटना में एक पुलिस कांस्टेबल और बच्ची जख्मी है.

जानकारी के मुताबिक शूटआउट की इस घटना को कोर्ट रूम के अंदर ही अंजाम दिया गया था.

जिस वक्त एससी-एसटी कोर्ट के रूम में संजीव जीवा से जुड़े मामले को लेकर कार्यवाही चल रही थी उसी वक्त दनादन गोलियां चलने लगीं. गोलीबारी की इस घटना में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई. जिस वक्त संजीव को गोली मारी गई उस समय कोर्ट की कार्यवाही चल रही थी लेकिन संयोग ऐसा था कि जज अपनी कुर्सी पर नहीं थे लेकिन बाकी के स्टाफ कोर्ट में मौजूद थे.

इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. शूटर का नाम का नाम विजय यादव बताया जा रहा है जो कि यूपी के ही जौनपुर का रहने वाला है. घटना में घायल हुए एक छोटी बच्ची और पुलिसकर्मी को भी गोली लगने के बाद इलाज के लिए भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और दोनों अभी ठीक हैं. घटना के बाद पूरे लखनऊ में सनसनी मच गई है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *