Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज छात्र-छात्राओं ने ली तंबाकू सेवन न करने की शपथ, भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

पूरा बाजार/ अयोध्याIMG 20250224 WA0000
अयोध्या के बच्चूलाल इंटर कॉलेज पूरा बाजार में मंगलवार को तंबाकू निषेध जागरूकता अभियान के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्रों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी।प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि मुंह के कैंसर का कारण तंबाकू है।

तंबाकू छोड़ने से कई बीमारियों से बच सकते हैंकॉलेज परिसर में 100 मीटर के दायरे में नशा और तंबाकू उत्पाद के बिक्री पर रोक लगाने संबंधी निर्देश दिए।शिक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि तंबाकू एक ऐसा नशा है जो इंसान को अंदर से खोखला कर देता है। यह अनेक प्राणघातक बीमारियों जैसे गले, मुंह का कैंसर व दिल संबंधित बीमारियों को फैलाता है।

वर्तमान समय में यह युवा पीढ़ी में ज्यादा फैल रहा है। ऐसे में हमें जागरुकता की पहल भी युवा पीढ़ी से ही करनी चाहिए। तंबाकू निषेध विषय पर ही भाषण प्रतियोगिता हुई।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम द्वितीय तृतीय बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर प्रवीण सिंह छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …