Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 18 at 1.22.14 PM

ब्रेकिंग न्यूज़: रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

अयोध्या ब्यूरो | कामता शर्माWhatsApp Image 2025 03 18 at 1.22.14 PM

अयोध्या। कोतवाली नगर के जमुनिया बाग स्थित एलजी चेंबर में मौजूद कमला ट्रेडर्स नामक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में लगभग 35 से 40 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोका जा सका।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …