अयोध्या ब्यूरो | कामता शर्मा
बीकापुर। हैदरगंज थाना क्षेत्र के पूरब पट्टी शीला का पूरा गांव में रविवार सुबह एक तालाब में युवक का शव उतराता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान अंबिका (40 वर्ष), निवासी सीहीपुर, हैदरगंज के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक को शौच के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वह तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
➡ पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी।