Breaking News
1c7e272e 1540 4517 9120 e264709d0031

ब्रेकिंग न्यूज़ पूर्व मंत्री के पैतृक गांव में शौच को खेत गये बुजुर्ग की जमीनी विवाद में चाकुओं से गोंदकर हुई हत्त्या गांव में पुलिस तैनात

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा
तारुन अयोध्या1c7e272e 1540 4517 9120 e264709d0031
तारुन थाना क्षेत्र के केशरूवा बुजुर्ग गांव निवासी बुजुर्ग राम शंकर निषाद उर्फ बवाली पुत्र नगेसर उम्र करीब 75 बर्ष की जमीनी विवाद को लेकर चाकुओं से गोंदकर सोमवार की रात हत्त्या कर दी गयी।मृतक बेटे नंदलाल ने बताया कि सायं करीब 5 बजे घर से शौच को कहकर पिताजी निकले थे। गांव के पूरब मृतक का खेत हैं। जहां वह शौच को गये थे।

जहां घटना हुई वहां गांव निवासी राज बहादुर तिवारी का नलकूप स्थित हैं। रात में खेत की तरफ शौच को निकले गांव निवासी काली दीन निषाद को किसी के कराहने की आवाज सुनाई दी। तो पास जाकर टार्च की रोशनी से देखा तो गमछे से राम शंकर का मुंह बधा था और चाकुओं के हमले से लहूलुहान वह कराह रहे थे।तब भागते हुये घायल के घर पहुँच उन्होंने घटना की सूचना दी।

तब परिजन गांव वालों की मदत से करीब 7.30 बजे ठेले पर लाद उन्हें घर ले आये। एम्बुलेंस न उपलब्ध होने के कारण परिजन बाइक से इलाज हेतु उन्हें तारुन ले गये। लेकिन हालत गम्भीर देख चिकित्सको ने उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुँचने के पूर्व घायल की रास्ते मे मौत होना मृतक के बेटे नंदलाल द्वारा बतायी गयी हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसओ अशोक कुमार यादव,पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी डायल 112 पुलिस सहित मौके पर पहुँच कर घायल का बयान लेना बताया गया हैं।ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर शौच को जाते समय हाथ मे कई दिनों से हंसिया लेकर चल रहा था।

हमलावर की गिरफ्तारी को लेकर बीट दरोगा जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ गांव में डेरा डाले हुए है। घटना वाला गांव पूर्व मंत्री रहे स्व0 सीताराम निषाद का पैतृक गांव है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *