Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 10 at 5.49.56 PM

कुख्यात अपराधी हिस्ट्रीशीटर शेर बहादुर यादव उर्फ मोनू के हत्या में नामजद दोनो आरोपियों को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर – बसखारी थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को मारपीट में घायल हिस्ट्रीशीटर की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले के दोनों नामजद आरोपियों को बसखारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि बीते शुक्रवार की रात्रि लगभग 9:30 बजे बसखारी सहित जनपद के कई थानों में वांछित हिस्ट्रीशीटर शेर बहादुर यादव उर्फ मोनू पुत्र भगवती यादव निवासी पीपरी मरौचा का संदीप शुक्ला पुत्र मनीराम निवासी सेमउर ख़ान पुर थाना हंसवर से घेरवा स्थित एक पुलिया के करीब विवाद हो गया था।

जो कुछ देर बाद ही मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट के दौरान हल्ला गुहर को सुनकर कुछ ग्रामीणों के साथ घेरवा निवासी संदीप के रिश्तेदार दिवाकर तिवारी उर्फ छैलू पुत्र विजय नरायन तिवारी निवासी मरौचा मौके पर पहुंचकर मारपीट में शामिल हो गए। जिसमें हिस्ट्रीशीटर शेर बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी होने पर मृतक हिस्ट्रीशीटर शेर बहादुर के भाई विनय कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर कुछ साथियों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही बसखारी पुलिस ने मृतक के भाई के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध मामले से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने पूछताछ के लिए चली आई थीं। और नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

नामजद आरोपियों की तलाश में जूटी पुलिस को नामजद आरोपियों के कहीं भागने की सूचना मिली। जिस पर थाना अध्यक्ष श्री निवास पांडे, उप निरीक्षक अमरनाथ यादव, अपने हमराही पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल करुणा शंकर मिश्र व संतोष यादव के साथ रविवार की सुबह मामले के आरोपी संदीप शुक्ला व दिवाकर तिवारी को राष्ट्रीय राजमार्ग 233 बुकिया के निकट स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। और उनकी निशानदेही पर आला कत्ल में शामिल डंडे को भी बरामद कर बसखारी पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों ही आरोपियों को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष श्री निवास पांडे ने बताया कि नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *