Breaking News

वर्चुअल माध्यम से खंड विकास अधिकारी मवई ने नवनिर्वाचित प्रधानो को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️मवई ब्लाक में 46 प्रधानों ने ली शपथ,नौ प्रधान शपथ से वंचित

26/05/2021 मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई क्षेत्र के अन्तर्गत 55 ग्राम पंचायतों के 46 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जबकि मवई ब्लाक के अशरफपुर, सहजना, उमापुर,रतनपुर,रजनपुर, कुशहरी,कुंडिरा,शहबाजचक,सेवढ़ारा,सहित नौ ग्राम प्रधान गांव में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या न पूरी होने से शपथ नही ले सके।खण्ड विकास अधिकारी मवई मोनिका पाठक ने ब्लाक कार्यालय से ऑनलाइन ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर ए डी ओ पंचायत राजीव श्रीवास्तव,ग्राम पंचायत अधिकारी ललित कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी करुणाशंकर,ग्राम पंचायत अधिकारी रजनीश कुमार,अमित गुप्ता उपस्थित थे।शपथ लेने वाले ग्राम प्रधानों में नेवरा विक्रम यादव, संडवा से गंगा राम कन्नौजिया, दुल्लापुर से राम सूरत उर्फ भोला यादव,बिहारा से बलवन्त सिंह, रामपुर जनक से राजेश यादव,कसारी से महमूद,चंद्रामऊ बैरम से जावेद अहमद, चंद्रामऊ रशीद पटी से मुंशरीफ,मंगा से अच्छन खां सैदपुर से श्यामकली, नौरोजपुर बघेड़ी से रेनू यादव,भवानीपुर से रेशमा,माँजनपुर से राम बरन चौहान,सिपहिया कोटवा हेमा यादव,बाबूपुर यमुना प्रसाद,मैरामऊ बैजनाथ डिलवल जहीरून निशा,बरौली से राम दुलारी,पचलो इफ्तिखार अहमद,नौगवाडीह से क्रांति देवी,हँसराजपुर से राजकुमार सिंह, सुल्तानपुर गांव से शिव कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *