Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 21 at 6.30.09 PM

बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया

 

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

एसडीएम ने किया बुथों निरीक्षण।तीन मिले अनुपस्थिति

फतेहगंज पश्चिमी-निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को विशेष पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के तहत मतदाता बनाने का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न बूथों पर मतदाताओं के नाम सूची में शामिल और गलत मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए। इस दौरान बूथों पर बीएलओ ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य किया। उप जिलाधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

प्राथमिक विद्यालय प्रथम की बूथ संख्या 384 की बीएलओ नीरज वर्मा व अगरास प्राथमिक विद्यालय कमरा नम्बर 2 बूथ संख्या 362 की बीएलओ सीमा रानी गंगवार प्राथमिक विद्यालय पैगानगरी बूथ संख्या 257 की रेनू अनुउपस्थित मिली। दूसरी तरफ बीएलओ के साथ बैठकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पर बूथ संख्या 380, 381, 282 पर नए मतदाता का पंजीकरण करते हुए तीनों बूथ पर साधना सक्सेना, रवि गंगवार, सविता का सहयोग किया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना भाजपा नेता कन्हैया लाल सक्सेना सभासद ठाकुर संजीव सिंह नितिन शर्मा मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *