Breaking News

“एक नई आशा” के तत्वाधान में महिला कैदियों को कम्बल वितरण किया गया

IMG 20230110 WA0245

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। जिला कारागार में “एक नई आशा” के तत्वाधान में महिला बैरक में सभी महिला कैदियों लगभग 120 बंदियों को मुख्य अतिथि राजेश सिंह एडीएम वित्त राजस्व गोरखपुर के द्वारा कम्बल वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा एक नई आशा द्वारा किया जा रहा है इस तरीके का सेवा प्रकल्प अत्यधिक सराहनीय है और मैं संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को साधुवाद देता हूं कि वह निरंतर इस तरीके की गतिविधियां करते रहें।

IMG 20230110 WA0246इस मौके पर जेल सुपरीटेंडेंट ओ० पी० कटियार, जेलर अरुण कुमार कुशवाहा सहित संस्था की संस्थापक अध्यक्ष सीमा छपरिया, अध्यक्ष सुनायना बंका, कार्यक्रम संयोजक कनक हरि अग्रवाल, उमा गोयल, अनुराग अग्रवाल, अचिंत्य लहरी, सुबोध जालान, पवन चौधरी, मनीष, प्रिंस विश्वकर्मा सहित संस्था के तमाम गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं जेल सुपरीटेंडेंट को संस्था की संस्थापक सीमा छपरिया व अध्यक्ष सुनैना बंका ने जूट बैग स्मृति चिन्ह के स्वरूप में भेंट किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *