Breaking News

भाजपा नेता राणावत का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

 

मनीष दवे IBN NEWS36 2

भीनमाल। शहर के जुंजाणी बस स्टैंड के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा युवा नेता टीकमसिंह राणावत निंबावास का जन्मदिन मनाया। जिसमें शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों द्वारा कार्यालय पहुंचकर माला साफा पहनाकर व केक काटकर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

दिनभर राणावत के कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। एवं सोशल मीडिया पर भी बधाई हो की झड़ी लग गई। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, नगर महामंत्री प्रवीण दवे, भरतसिंह भोजाणी, नरपतसिंह राव, किशोर सांखला की मौजूदगी में नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा राणावत के जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने टीकमसिंह का भव्य स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

जन्मदिन के उपलक्ष पर राणावत ने बावतरा के कैवाय माता मंदिर में दर्शन कर खुशहाली की कामना की एवं गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान सैकड़ों समर्थकों ने राणावत का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भाजपा युवा नेता टीकमसिंह राणावत ने सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विकास सोलंकी, सज्जनसिंह, उत्तमसिंह, सुरेश वोहरा, चंदनसिंह, सुरेंद्रसिंह, शेरसिंह भीनमाल, भलसिह,सुरेंद्रसिंह सुराणा, किशोरसिंह,रामसिंह, मानवेंद्रसिंह, विक्रमसिंह, सुरेंद्रसिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *