Breaking News
IMG 20220618 164027

सिसवा नगर चौकी इंचार्ज अमित सिंह व कांस्टेबल संजय यादव के बेहद ही शर्मनाक कृत्य पर भाजपा नेता धीरज तिवारी ने लिया सज्ञान,पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर किया शिकायत, जल्द ही कार्यवाही कर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को किया लाइन हाजिर

Ibn24×7news
सिसवा बाजार महराजगंज
सिसवा नगर पालिकापरिषद के शास्त्रीनगर वार्ड के निवासी मनोज श्रीवास्तव,हर्षित श्रीवास्तव व लोहिया नगर वार्ड के निवासी संजय यादव व दूसरे पक्ष के बीच हुए थोड़ा बहुत कहासुनी के मामले मे परसों रात में इन तीन लोगों को बुरी तरह से चौकी के अंदर मारा पीटा गया और धारा 151 में एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए चालान कर दिया गया।

इस बाबत धीरज तिवारी ने बताया की निश्चय ही ऐसा गंदा कार्य अमानवीय व अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने आश्वाशन दिया है कि जांच सही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही करूँगा।धीरज तिवारी ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के साफ सुथरी छवि को ऐसे धूमिल करने वाले पुलिस प्रशासन के लोगों को रहने नही दिया जाएगा। आप सभी साथ दें तो 24 घण्टे के भीतर ऐसे कृत्य करने वाले लोगों को सिसवा नगर से हटवा दिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने आनन-फानन में जांच करा कर दोषी पाए गए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *