Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 01 at 5.25.01 PM

भाजपा सरकार ने तिगांव क्षेत्र के 24 गांवों की हड़पी जमीन और विकास राशि:ललित नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 01 at 5.25.01 PM

फरीदाबाद:तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पंचायती उम्मीदवार ललित नागर ने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने दस सालों में तिगांव क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया, जबकि क्षेत्र के 24 गांवों को जबरन नगर निगम में शामिल करके इन गांवों के खातों में पड़ी 1022 करोड़ की राशि और गांवों की बेशकीमती जमीनों को हड़पने का काम किया है।

नगर निगम में शामिल होने के बाद इन गांवों में होने वाले विकास कार्य भी रूक चुके है,नालियां गंदगी से अटी पड़ी है,कूड़े के ढेर लगे है,अब तो लोग भी कहने लगे कि हमारे गांव तो पहले ही अच्छे थे,कम से कम गंदगी का उठान तो समय से हो जाता था,लेकिन अब तो हालात बद से बदत्तर हो गए है। नागर अपने चुनावी अभियान के तहत गांव भतौला,इमादपुर,मंधावली,बदरौला,राजपुर कलां,फरीदपुर सहित कई गांवों में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गांवों में पहुंचने पर पंचायती उम्मीदवार ललित नागर का ग्रामीणों ने फूल मालाओं एवं सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर एवं गद्दा भेंट कर जोरदार स्वागत किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।

नागर ने भाजपा विधायक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका गांव भतौला आज मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,इस गांव में विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं लगी,जब वह पांच सालों में अपने गांव का विकास तक नहीं करवा पाए तो भला क्षेत्र का क्या विकास करवाते,ऐसे कमजोर विधायक को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। सभाओं में भावुक होते हुए ललित नागर ने कहा कि चुनाव के आखिरी दौर में भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने मंत्री व बड़े-बड़े स्टार प्रचारक आ रहे है,लेकिन मेरा कोई स्टार प्रचारक नहीं,मेरी स्टार प्रचारक तो तिगांव क्षेत्र की छत्तीस बिरादरी है,जो एकजुट होकर मेरा चुनाव लड़ रही है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि तिगांव क्षेत्र के मान-सम्मान की इस लड़ाई में छत्तीस बिरादरी की एकजुटता की जीत होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *