Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 16 at 5.34.06 PM

भाजपा जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने किया वरिष्ठ व कार्यकर्ताओं का सम्मान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के साथ संगठन के उन सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिल उनका सम्मान करना शुरू किया। जो दशकों से पार्टी संगठन के साथ जुड़े रहे हैं।

WhatsApp Image 2024 01 16 at 5.34.06 PM इस अभियान की शुरुआत उन्होंने ग्याशीराम शर्मा को राम दरबार भेंट कर उनका सम्मान कर की,जो जनसंघ के समय से एक कार्यकर्ता के तौर पर जुड़े रहे हैं। उसके बाद जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीप भाटिया और आनंद शर्मा से उनके निवास स्थान पहुंचकर मुलाक़ात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका सम्मान किया एवं आशीर्वाद लिया।

पूर्व विधायक व पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद शर्मा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के घर आने से बहुत अभीभूत हुए। सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों में हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया और ज़िला अध्यक्ष वोहरा को ज़िला अध्यक्ष के नव दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सब केवल भाजपा में ही संभव है कि एक सामान्य कार्यकर्ता भी अध्यक्ष बन सकता है।

राज कुमार वोहरा ने बताया कि आज भी जनसंघ के समय के जो वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद हैं, उनके संस्मरण सुनने के बाद उनके प्रति श्रद्धा का भाव प्रकट होता है। इसके अलावा भाजपा के ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्त्ता जो दशकों से पार्टी से जुड़े रहे हैं उनसे मिलकर एक नई ऊर्जा का संचार होता है और नये कार्यकर्ताओं को निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

ऐसे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिल और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सर गर्व से ऊंचा हो जाता है जिनके पुरुषार्थ के कारण भाजपा आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के तौर पर उभरी है। आज भाजपा की सुदृढ़ एवं संपन्न स्थिति है,ये भाजपा के उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एवं लगन का ही परिणाम हैं जिन्होंने दशकों से पार्टी की सेवा की है। सन 1984 में 2 सीट जीतने वाली पार्टी आज पूर्ण बहुमत के साथ देश में 10 साल से राज कर रही है।

इसके अलावा हरियाणा समेत देश के आधे से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकार हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की प्रगृति के लिए हर तरह से कार्य कर रहे हैं। मोदी आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपेयी के पदचिह्नों पर चलते हुए भारत का नेतृत्व कर रहे हैं। इस कारण भारत विश्व में विशाल शक्ति के तौर पर उभरा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *