Breaking News

भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के इस महापर्व पर जिले के मतदाताओं का बड़ी संख्या में मतदान करने किए जताया आभार

 

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अम्बेडकरनगर 3 मार्च ÷ भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव की महापर्व के अवसर पर जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में घंटों तक लाइन में लग कर देश और जनहित में बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार जताया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने चुनाव के महापर्व पर मतदाताओं द्वारा किए गए मतदान पर आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जनपद के सभी विधान सभाओं में भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जनता ने जो प्यार और स्नेह दिखाया है कि वह प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने की ओर इशारा करती है।

उन्होंने पूरी दृढ़ता से कहा कि भाजपा सरकार पुनः प्रदेश की सत्ता में वापसी कर रही है।जिससे जनपद सहित पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी और जनता की खुशहाली का दौर जारी रहेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जनपद में सकुशल संपन्न हुए चुनाव के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित निर्वाचन अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने अपनी धर्म पत्नी के साथ जलालपुर विधान सभा के बूथ संख्या 59 प्राइमरी पाठशाला पंथीपुर में मतदान किया।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी के साथ कटेहरी विधान सभा के नारायन पुर बूथ पर,पूर्व जिलाध्यक्ष और टांडा विधान सभा भाजपा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा ने अपनी पत्नी और माता के साथ,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने अपने पुत्र के साथ विधान सभा अकबरपुर के बूथ संख्या 104 नगर पालिका परिषद में मतदान किया।पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,विधायक संजू देवी,अनीता कमल,भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,विधायक सुभाष राय, कटेहरी विधानसभा में अवधेश द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,चेयर मैन सरिता गुप्ता ने अपने अपने बूथों पर मतदान किया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में भारत की सीमाएं हुई सुरक्षित:कृष्णपाल गुर्जर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट   फरीदाबाद:भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस …