Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 27 at 5.49.21 AM

बीकापुर: फांसी लगने से दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

 

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

बीकापुर। इनायत नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मठिया सोहल सलोनी गांव निवासी 19 वर्षीय यूप की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार दोपहर घर दलित युवती नंदिनी पुत्री फागूराम का शव संदिग्ध अवस्था में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता मिला। जानकारी होने पर आनन-फानन में परिजनों द्वारा नीचे उतार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया।

WhatsApp Image 2023 04 27 at 5.49.21 AM

जांच पड़ताल के बाद इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक संत कुमार मौर्या ने मृत घोषित कर दिया। और मेमो द्वारा सूचना कोतवाली भेज दिया। चिकित्सक एसके मौर्य ने बताया कि युवती की मौत फांसी लगने से हुई है। अस्पताल लाने से पूर्व मौत हो चुकी थी। गले पर निशान बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पंचनामा करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतका दो भाइयों में अकेली बहन थी। आशंका जताई जा रही है कि युवती द्वारा अज्ञात कारणों से खुदकुशी की गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *