Breaking News

बिग ब्रेकिंग कटेहरी में सपा का परिवारवाद, शोभावती को टिकटः अंबेडकरनगर सांसद लालजी वर्मा की हैं पत्नी, पार्टी में ही आरोप-प्रत्यारोप शुरू

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अंबेडकरनगर ।IMG 20241010 WA0000

जिले में समाजवादी पार्टी ने कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के लिए शोभावती वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

शोभावती वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं और मौजूदा सपा सांसद लालजी वर्मा की पत्नी हैं। सपा के उम्मीदवार की घोषणा के बाद एक बार फिर कटेहरी की राजनीतिक सियासत गर्म हो गई है।

टिकट एनाउंसमेंट के बाद एक ही परिवार से सांसद और फिर विधायक उम्मीदवार की घोषणा होने से परिवारवाद का आरोप मुखर होने लगा है।

पार्टी में अंतर्कलह की आवाज बुलंद होने लगी है। सूत्रों की माने तो पार्टी में ही अंदर ही अंदर परिवारवाद को लेकर आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए है। ऐसे में अब की बार सपा प्रत्याशी की राह कांटों भरी होगी।

समाजवादी पार्टी ने 2022 में कटेहरी विधानसभा सीट से लालजी वर्मा को उम्मीदवार बनाया था और वह जीत कर विधायक बन गये थे। वही 2024 के लोकसभा चुनाव मे सपा ने अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से लालजी वर्मा को उम्मीदवार बनाया और वे जीतकर का संसद पहुंच गए।

इसके बाद कटेहरी विधानसभा सीट खाली हो गई। सपा ने एक बार फिर उनकी पत्नी शोभावती वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *