Breaking News

भारती चेरिटेबल ट्रस्ट ने 400 जरूरतमंद परिवारों को भोजन वितरण किया

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार के अनुसार जब से कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई है,रेहड़ी-पटरी वालों का गुजर बसर बिल्कुल ठप सा हो गया है | आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे लोगों को सामाजिक संस्थाओं की मदद से भोजन पहुंचाने का काम किया जाएगा | इसी क्रम में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद की सहायता से भारती चेरिटेबल ट्रस्ट ने पूरे लॉकडाउन में हर रोज 400 परिवारों को भोजन वितरित किया है |

वहीं बाटा चौक हनुमान मंदिर व नंगला की झुग्गियों तथा 17 नंबर चुंगी की झुग्गियों आदि विभिन्न बस्तियों में करीब 400 जरूरतमंद परिवारों को बना हुआ भोजन चावल,दाल,रोटी,सब्जी वितरण किया | ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह नांदल का कहना है कि जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं होता वह इसी तरह रोजाना 400 परिवारों को भोजन वितरित करते रहेंगे |

 

नांदल ने कोविड-19 के नियमों की पालना करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया | इस नेक कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेन्द्र सिंह नांदल के संग जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार,विमल खंडेलवाल,वीरभद्र आर्य,प्रधान मामचंद भड़ाना, गोपाल शर्मा,जितेंद्र शर्मा,शुभम नांदल मौजूद रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261011 WA0003

मानव रचना यूथ कप का एमआरईआई के उपाध्यक्ष डा.अमित भल्ला ने किया शुभारंभ

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:मानव रचना फुटबाल यूथ कप टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *