Breaking News

जरूरतमंदों की मदद से मिलता है गौसेवा जैसा फल:राजेश नागर

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-81 में जरूरतमंदों में राशन का वितरण किया | इसका संयोजन पुरी आनंद विलास आरडब्ल्यूए की ओर से किया गया | कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र गुप्ता एवं सीमा त्रिखा भी मौजूद रहे | इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करने से गौसेवा जैसा फल प्राप्त होता है और व्यक्ति के हृदय में मानवता का वास होता है |

इसलिए समाज के समृद्ध व्यक्तियों को जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए | उन्होंने कहा कि जिससे जो भी बने,उसे वैसा दान अवश्य ही करना चाहिए | नागर ने कहा कि भारत में दान को बड़ा धार्मिक महत्व दिया जाता है क्योंकि मदद पाने वाले के दिल से निकली दुआ स्वर्ग से भी बड़ा सुफल दिलवा सकती है |

 

विधायक राजेश नागर ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा भी अन्त्योदय की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ समाज के वंचित वर्ग को मिल पा रहा है | एक रूपया चलता है तो पूरा एक रुपया ही लाभांवित तक पहुंचता है जबकि एक जमाने में ऐसी सरकारें देश में राज करती थीं जिनका एक रुपये में से 15 पैसे ही जनता तक पहुुंच पाता है | मोदी और मनोहर सरकार में भ्रष्टाचार के लिए जीरो टोलरेंस पॉलिसी है वहीं आम आदमी तक सरकार की ओर से राहत पहुंचाने को प्राथमिकता से लिया जा रहा है |

 

कोविड के समय में भी भारत के बेहतर प्रबंधन को पूरा विश्व सराह रहा है | कोविड काल में जरूरतमंद करीब 150 लोगों को दैनिक प्रयोग में आने वाला राशन प्रदान किया गया | कार्यक्रम के आयोजन में बन्नूवाल वेलफेयर एसोसिएशन,मैंगो पिपुल और कौशल्या ट्रस्ट का भी सहयोग रहा | इस अवसर पर भाजपा नेत्री रेणु भाटिया,कार्यक्रम के संयोजक दिनेश भाटिया,जन्मेजय मोहापात्र,कमल अरोड़ा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *