Breaking News

छट पूजा से पहले पूर्वांचल समाज की बहनो को भेजा मां गंगा स्नान के लिए हरिद्वार:विपुल गोयल पूर्व मंत्री

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट24 5

फरीदाबाद:पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अपने सेक्टर-16 स्थित कार्यालय सागर सिनेमा से कार्तिक माह के पावन अवसर पर फरीदाबाद क्षेत्र के प्रेम नगर ओर पटेल नगर स्लम एरिया की माताओ ओर बहनो को मां गंगा में स्नान के लिए हरिद्वार तीर्थ यात्रा पर भेजा।

विपुल गोयल ने बताया की छट पूजा से पहले महिलाएं गंगा जल ग्रहण कर पूजा अर्चना करती है ऐसी परम्परा वर्षो से चली आ रही है तो इसी वजह से छट पूजा से पहले पूर्वांचल समाज् की माताओं ओर बहनों को मां गंगा स्नान के लिए भेजा गया है।

इससे पहले भी पूर्व मंत्री विपुल गोयल अब तक हजारों बसे तीर्थधामों पर अपने क्षेत्र से निःशुल्क भेज चुके हैं ओर फरीदाबाद क्षेत्र की जनता को धार्मिक जगहों पर तीर्थ यात्राएं करवाने के लिए अभी भी हरिद्वार,शिरडी साईं धाम,वैष्णो देवी,पटना साहेब आदि जगहों पर निःशुल्क भेजा जा रहा है।

पूर्व मंत्री विपुल गोयल यह सेवा काफी वर्षो से निःशुल्क करवाते आ रहे है। इस बारे जब विपुल गोयल से बातचीत की तो उन्होंने बताया की कार्तिक का पावन महीना शुरु हो गया है ओर इस माह में मां गंगा स्नान का विशेष महत्व वेदों पुराणों में बताया गया है ओर वह स्वयं चाहते है की उनका क्षेत्र उनका परिवार है ओर इस नाते उनके परिवारिक लोग भी इसका लाभ ले ओर पुण्य के भागीदार बने।

रहेंगे। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि जाने वाले तीर्थ यात्रियों का रहने,खाने-पीने का पूरा प्रबन्ध उनकी तरफ से ही रहता है ओर जो भी व्यक्ति तीर्थ स्थानों पर जाना चाहता है वो उनके कार्यालय मे निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।

पूर्व मंत्री ने सभी माताओ को भेजते हुए उनकी मंगल यात्रा की कामना की ओर लोगो से क्षेत्र की प्रगति ओर खुशहाली की कामना मां गंगा से करने के लिए कहा।

इस मौके पर पंडित मुकेश शास्त्री पूर्व चैयरमेन मार्केट कमेटी,नरेश नंबरदार निवर्तमान पार्षद नगर निगम,वासुदेव अरोड़ा,प्रवीण चौधरी,राज कुमार राज,विजय शर्मा,बाबू खान,बशीर अहमद, वाईपी भल्ला,सुरेंद्र बबली, कुलदीप सिंघल,मनीष राघव, विजय् पाराशर,मनीष तोमर, जितेंद्र गर्ग,विनोद सिंह,सुभाष भगत,सीमा भारद्वाज,दीपक शाक्य,महेश कुमार,संजय शाह व अन्य काफी लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *