Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 28 at 7.04.36 PM

बलिया ,राजकीय बालिका गृह का किया जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने किया औचक निरीक्षण

रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार चौबेWhatsApp Image 2024 08 28 at 7.04.36 PM

बलिया, गुरुवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने राजकीय बालिका गृह, निधरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किचन में साफ-सफाई की कमी मिलने पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षिका को सुधार लाने की चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने अधीक्षिका से वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि सरकार की अनुमन्य सभी सुविधाएं बालिकाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जाए। भोजन की गुणवत्ता हमेशा बेहतर होनी चाहिए तथा मीनू के अनुसार ही भोजन दिया जाए।

जिलाधिकारी ने वहां के सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की भी जांच की तो सभी क्रियाशील पाये गये। उन्होंने कहा कि समय-समय पर बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराई जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वास्तविक माता-पिता व पता मिलने के बाद,जो बालिकाएं यहां से जाना चाहती हैं, उनकी काउंसिलिंग कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही तत्परता से किया जाए। सुरक्षा के दृष्टिगत वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि 24 घंटे यहां की सुरक्षा के प्रति सजग रहें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *