Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 25 at 6.37.25 PM

पिछले 10 वर्षों में बड़खल विधानसभा क्षेत्र की हुई अनदेखी:विजय प्रताप

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 25 at 6.37.25 PM

फरीदाबाद:वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने अपना चुनावी बिगुल बजाते हुए रविवार को बड़खल विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें अलग-2 स्थानों से लोग शामिल होने पहुंचे और आने वाले विधानसभा चुनावों में उनको जीत का भरोसा दिलाया। सूरजकुंड रोड स्थित राजविला बैंक्वेट में सुबह 8 बजे से दयालबाग,शिव दुर्गा विहार,खोरी,लक्कडपुर,अनंगपुर तथा ग्रीनफील्ड कॉलोनी के लोग पहुंचे। विजय प्रताप सिंह ने सभी से मुलाकात की और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस बार बूथ लेवल पर मजबूती से काम करना है,बूथ मजबूत होंगे तो परिणाम बेहतर साबित होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से एसजीएम नगर के लोगों को आमंत्रित किया गया और उनकी चुनावों में ड्यूटियां लगाई गई।

इस मौके पर आए हुए लोगों ने अपने-2 सुझाव भी पेश किए। सायं 5 बजे से मेट्रो गार्डन में एनआईटी 1,2,3,4 एवं 5 क्षेत्र के लोगों के लिए सम्मेलन रखा गया,जहां पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस बार जनता प्रदेश में बदलाव की ओर देख रही है। पूरे शहर में जलभराव,सीवर ओवरफ्लो,सड़कें टूटी हुई हैं,लोग महंगाई,भ्रष्टाचार से त्रस्त है। इसी का नजीता रहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सीटें 10 से घटकर 5 पर आई। अब विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति नाजुक बनी हुई और प्रदेश की जनता बदलाव की ओर देख रही है। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने विजय प्रताप जिन्दाबाद के नारे लगाए और उनको विजयी बनाने का आशीर्वाद दिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मीडिया से रूबरू होते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गरीब को मारने का काम किया है। लोगों को फैमिली आईडी,प्रोपर्टी आईडी के नाम से ठगा जा रहा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं,हरियाणा का एक तिहाई युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है। नौकरियों में जितनी भी पिछले 10 साल में भर्तियां निकाली गई, सभी का कोर्ट में स्टे चल रहा है। यहां तक नीट एग्जात में पेपर लीक हो जाते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-2 जगह पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ये वो टीम है जो हमारा इलेक्शन लड़ने का काम करेगी। विजय प्रताप ने कहा कि आज पूरा क्षेत्र बदहाली एवं दुर्दशा से त्रस्त है।

पिछले 10 साल में भाजपा मेट्रो का एक पिलर नहीं लगा पाई,केवल घोषणाएं ही की गई। जरूरत है फरीदाबाद को बचाने की,कांग्रेस पार्टी फरीदाबाद को नंबर 1 बनाने का काम किया जाएगा। स्मार्ट सिटी को लेकर उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर 2 हजार करोड़ से अधिक का घोटाला किया गया है। 2250 रुपए स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में लगाए जा चुके हैं और जिसका एरिया मात्र 8-10 किलोमीटर निर्धारित किया हुआ है।

ऐेसे में आप एवरेज लगाएं तो प्रति किलोमीटर 200 से 250 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, लेकिन हालात आपके सामने है। बडख़ल झील को भरने की बात पर उन्होंने कहा कि गंदे एवं सीवर के पानी से बड़खल झील को भरा जा रहा है। 200 करोड़ रुपए बडख़ल झील के सौंदर्यकरण के नाम पर लगाकर अपनी जेबें भरने का काम किया है। अंत में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का उन्होंने आभार व्यक्त किया और चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *