Breaking News

अयोध्या : प्राइवेट बस ने बाइक सवार समेतचार को रौंदा, दो की मौत, दो घायल

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

जिले के कोतवाली रुदौली के अयोध्या लखनऊ राज मार्ग पर प्राइवेट बस ने बाइक सवार समेत चार लोगों को रौंद दिया। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गए।
घटना शनिवार की देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहिया पुल के पास एक निजी होटल के सामने हुई। स्वजन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सकों ने एक घायल को मृतक घोषित कर दिया गया, लेकिन स्वजन नहीं माने और लखनऊ लेकर चले गए।
मृतक की पहचान लखनऊ गोमतीनगर के विभूति खंड निवासी एसएन शुक्ल (69) , सुरेश निवासी राम नगर धौरहरा थाना रौनाही उम्र 40 के रुप में हुई। भेलसर चौकी प्रभारी द्रवेश द्विवेदी ने बताया कि दो घायल भी हुए। अभी नाम पता नहीं चल सका है। दुर्घटना के बाद काफी देर तक जाम लगा रहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *