कामता शर्मा | अयोध्या ब्यूरो | IBN NEWS
बीकापुर, अयोध्या:
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में सोमवार की रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बीएसएफ की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय युवक दिनेश वर्मा की निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसके शव के छह टुकड़े कर दिए – गर्दन, हाथ-पैर और धड़ सब अलग-अलग थे। हैरानी की बात यह रही कि यह खौफनाक वारदात बीकापुर कोतवाली से महज 250 मीटर की दूरी पर हुई।
🛏️ चारपाई पर सो रहा था युवक, चारपाई के नीचे बहता खून देखकर पिता के उड़े होश
मृतक युवक दिनेश वर्मा अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 1 बजे उसके पिता राजकुमार वर्मा जनरेटर में पानी डालने उठे, तभी उनकी नजर चारपाई के नीचे बहते खून पर पड़ी। पास जाकर देखा तो बेटे का शव टुकड़ों में पड़ा था। वह जोर से चिल्लाए तो घरवाले दौड़े चले आए।
👨👩👧👦 परिवार में मचा कोहराम, बहन बेसुध, पिता बेहोश
बेटे की हालत देखकर पिता राजकुमार वर्मा बेहोश हो गए। पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाया गया। मृतक की बहन रो-रोकर बेसुध हो गई और बार-बार कहती रही – “भइया, कहां चले गए?”
📚 बीए पास था युवक, बीएसएफ में जाने की कर रहा था तैयारी
दिनेश वर्मा ने अपनी स्कूली पढ़ाई भारती इंटर कॉलेज और शिक्षा दीक्षा इंटर कॉलेज खजुरहट से की थी। बीए की पढ़ाई महाराणा प्रताप डिग्री कॉलेज से पूरी कर वह बीएसएफ की तैयारी कर रहा था। वह परिवार के साथ पटेल नगर, बीकापुर में रहता था। उसके पिता बीकापुर बाजार में पान की गुमटी चलाते हैं।
⚔️ जमीन विवाद बना हत्या की वजह, सगे चाचा पर आरोप
परिवारजनों ने दिनेश के सगे चाचा अशोक कुमार वर्मा और पड़ोसी रामकृष्ण वर्मा पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि जमीन की रंजिश में इस हत्या को अंजाम दिया गया। चाचा की पत्नी और एक अन्य पड़ोसी रामप्रकाश वर्मा पर साजिश रचने का भी आरोप लगा है।
🚨 SP देहात का बयान, दो आरोपी हिरासत में, दो फरार
SP देहात बलवंत ने बताया कि शव पर धारदार हथियार के गहरे निशान पाए गए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच जारी है।