Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 26 at 9.49.58 PM

स्मॉल इंडस्ट्रीज एशोसिएशन की 43वी वार्षिक मीटिंग में शिरकत

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःहरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचन्द शर्मा ने गत रात्रि स्मॉल इंडस्ट्रीज एशोसिएशन की 43 वी वार्षिक बैठक के दौरान मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। इस कार्यक्रम में पहुंचने पर उद्योगपतियों ने परिवहन मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा का पुष्प गुच्छ और पौधा भेंट कर स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने उधोगपतियों को सम्बोधित करते हुए अपने सम्बोधन में कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर प्रयास किए है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार ने फरीदाबाद औद्योगिक नगरी के लिए करीब 127 करोड़ की लागत से विकास करवाया जाएगा। जिसका कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल पाल गुर्जर के मार्गदर्शन में सभी विधायक शहर कास को ऊचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा उद्योगपतियो को लूटने वाली सरकार नही है बल्कि उद्योग जगत का विकास कराने वाली सरकार है।‌ परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने कहा की उद्योगिक नगरी में जल्द सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद उद्योग जगत का नाम एक बार फिर से विश्व के मानस पटल पर स्थापित होने जा रहा है। फरीदाबाद से होकर निकलने वाले नेशनल हाइवे बनने के बाद यहां के उद्योगों को नई दिशा मिलेगी। इस कार्यक्रम में तिगांव के विधायक राजेश नागर, प्रधान एस त्यागी,बीआर भाटिया सहित शहर के गणमान्य उद्योगपति मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *