Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 18 at 11.20.01 PM

अवैध असलहे एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कैण्ट के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढताल जनपद गोरखपुर मय चौकी प्रभारी आजाद नगर उ0नि0 श्री पुरूषोत्तम आनन्द सिंह मय टीम के अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं पर्दाफाश हेतु लगाया था । टीम द्वारा लगातार तलाश व दबिश की कार्यवाही की जा रही थी कि आज दिनांक 18.01.2022 को उ0नि0 पुरूषोत्तम आनन्द सिंह मय टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति चिड़ियाघर के पीछे अवैध तमंचा व कारतूस के साथ मौजूद है कोई घटना कारित करने वाले है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़ा जा सकता है इस सूचना पर पुलिस टीम रामगढताल द्वारा चिड़ियाघर के पीछे से अभियुक्त पप्पू निषाद पुत्र सोमन निषाद निवासी रामपुर छोटका टोला थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को समय करीब 09.05 बजे गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त पप्पू निषाद उपरोक्त को आयुध अधिनियम के अन्तर्गत मु0अ0सं0 30/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *