Breaking News

अनूपपुर (मध्यप्रदेश) : बाल दिवस के अवसर पर मिथलेश ने पत्र लिख माता पिता से माँगा मतदान का वचन

अनूपपुर (मध्यप्रदेश):बाल दिवस के अवसर पर मिथलेश ने पत्र लिख माता पिता से माँगा मतदान का वचन

रिपोर्ट तीरथ पनिका
Ibn24x7 News
ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश
अनूपपुर – बच्चों की मनुहार के सामने तो देवता दानव सभी अक्षम हो जाते हैं असहाय हो जाते हैं उनकी बात तो फिर माननी ही पड़ती है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कोतमा के छात्र यह बात जानते है

और साथ ही यह भी जानते हैं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान I क्या महत्व है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए छात्रों ने बाल दिवस के अवसर पर अपने माता पिता को पत्र लिख 28 नवम्बर को मतदान करने की बात लिखी है। उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र मिथलेश ने अपने पिता को संदेश में लिखा लोकतांत्रिक परम्पराओं की गरिमा को अक्षुण्य रखना सभी का दायित्व है आप और माँ अनिवार्य रूप से मतदान करें।
पिता श्री रमाकान्त पांडेय ने अपने बेटे को लिखित सहमति दे अनिवार्य रूप से मतदान करने का वचन दिया। मिथलेश समेत कई जागरूक बच्चे बता रहे हैं अपने अभिभावको परिजनों को मतदान का महत्व। समय है अनूपपुर के सभी जागरूक नागरिक जुड़े इस अभियान में और शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त करने में सहयोग करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *