Breaking News

अनूपपुर (मध्यप्रदेश) : छठ त्योहार में महिलाओ ने पसान में फैलाया लोकतंत्र का प्रकाशन

अनूपपुर (मध्यप्रदेश) : छठ त्योहार में महिलाओ ने पसान में फैलाया लोकतंत्र का प्रकाशन
रिपोर्ट तीरथ पनिका Ibn24x7 News
ब्यूरो चीफ मध्यप्रदेश
अनूपपुर – पसान का छठ तालाब महिलाओं के समूह से भरा हुआ था साथ ही उपस्थित थे उनके परिजन एवं आमजन। यह उपस्थिति उपयुक्त थी मतदाता जागरूकता का संदेश देने के लिए।

अधिक से अधिक जनो तक मतदान करने का संदेश पहुँचाने के लिए। पीओ डूडा श्री ऋषि सिंघई ने कहा अगर पुराना रिकार्ड देखें तो यह सामने आता है कि शहर में महिला मतदाताओं की सहभागिता ग्रामीण महिलाओं की अपेक्षाकृत कम रही है।
इसीलिए शहरी मतदाता जागरूकता गतिविधियों महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में छठ तालाब में महिला मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कैंडल मार्च I आयोजन किया गया। पसान की महिला मतदाताओं ने अपनी लोकतांत्रिक ज़िम्मेदारी को समझ पसान की गलियों में लोकतंत्र का प्रकाश फैलाया एवं सभी नागरिकों को मतदान करने का संदेश दिया।
सभी ने भय प्रलोभन से मुक्त होकर निर्भीकता से मतदान करने की शपथ ली।
इस अवसर पर सीएमओ पसान श्री अजय श्रीवास्तव, सीएमओ अनूपपुर श्री आशीष शर्मा, डीएसपी श्री रॉबिन जैन, डीएसपी श्री अमित वट्टी समेत बड़ी संख्या में महिला मतदाता एवं आमजन उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *