Breaking News

अमृता संगठन को भारतीय स्टेट बैंक ने महिला सशक्तिकरण के लिए 40 प्रोफेशनल सिलाई मशीन दान की

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:अमृता अस्पताल में आयोजित एक इवेंट के दौरान भारतीय स्टेट बैंक ने 6 सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अमृता आत्मनिर्भर शिक्षा एवं रोजगार (अमृताश्री),जो एक समुदाय-आधारित संगठन है जो आत्मनिर्भरता,शिक्षा और रोजगार पर केंद्रित है,को 40 प्रोफेशनल सिलाई मशीन दान की। भारतीय स्टेट बैंक में इन सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं के अकाउंट भी खोले जाएंगे।3109d940 f162 4690 ba56 278254c06392
अमृताश्री बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को उनके तकनीकी और व्यावसायिक कौशल विकसित करके आत्मनिर्भर बनने में मदद करने के लिए माता अमृतानंदमयी मठ की एक पहल है।

इस इवेंट में 6 हेल्प ग्रुप की लगभग 100 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। माता अमृतानंदमयी मठ की ओर से फरीदाबाद के आसपास के 50 गांव की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 204 सेल्फ हेल्प ग्रुप का गठन किया गया था। इन गांव की लिस्ट में पलवली, नचौली,भूपानी,गढ़खेड़ा,तिगांव, भैंसरावली,अरुआ,खेड़ी कला और खेड़ी खुर्द जैसे गांव शामिल हैं।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अमृता अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर स्वामी निजामृतानंद पूरी जी,एसबीआई के चीफ जनरल मैनेजर कल्पेश कृष्णकांत अवासिया,एसबीआई के जनरल मैनेजर दीपेश राज,एसबीआई की डिप्टी जनरल मैनेजर अंजना टंडन और एसबीआई के रीजनल मैनेजर विनोद कुमार समेत हरियाणा सरकार की सीडीपीओ डॉ.मंजू शर्मा शामिल हुए।

अमृताश्री संगठन के संकल्प प्रोजेक्ट,जोकि नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) प्रोजेक्ट का हिस्सा है,के अंतर्गत लगभग 1000 महिलाओं को टेलरिंग ट्रेनिंग,200 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग,300 महिलाओं को नर्सिंग असिस्टेंट की ट्रेनिंग और 30 महिलाओं को होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई है। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) प्रोजेक्ट अम्माची लैब्स द्वारा चलाया जाता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *