फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट
फरीदाबाद:अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा ने सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय पर भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती मनाई। जहां सभा की टीम के सभी सदस्यों ने उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प माला अर्पित किए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेंद्र शर्मा बबली ने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षित बनो,संगठित बनो,अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करो और अगर हमें बाबासाहेब के सपनों को साकार करना है तो आगे आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित करना होगा। इसके अलावा हम युवा और बच्चों को देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरूषों के बारे में जानकारी देनी चाहिए। इसके लिए युवा और बच्चों को उनकी जीवनी और संघर्ष के बारे में चर्चा करनी चाहिए। ताकि आने वाली पीडियों को महापुरूषों के बारे में तमाम जानकारी हो और वह सभी की जयंती और जन्मदिन पर्व को बेहतर तरीके से मना सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्ण पाराशर,ओमवीर शर्मा,आशीष शर्मा,राजीव शर्मा,रामजी लाल शर्मा,विनोद शर्मा,सुमित कुमार, रेखा शर्मा,कुलदीप वत्स के अलावा जिले भर के पदाधिकारी एवं टीम के कार्यकर्ता मौजूद रहे।