Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 29 at 12.32.53 PM

ट्रैफिक के नियमों की हमेशा पालना करें:विशेष राणा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आयुक्त एवं चेयरमैन विक्रम सिंह के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद जितेंद्र कुमार गहलावत डीटीओ एवं डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के निर्देशअनुसार एवं सरदार देवेंद्र सिंह सदस्य स्टेट रोड़ सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के मार्गदर्शन,गुरुग्राम फरीदाबाद टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड एवं ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की टीम ने आज 28 अप्रैल 2023 को पाली चौकी फरीदाबाद पर विशेष अभियान सड़क सुरक्षा पर चलाया गया।WhatsApp Image 2023 04 29 at 12.32.53 PM

जिस में विशेष राणा जी ने बताया कि आप हमेशा ही जेबरा क्रॉसिंग पर ही रुके एवं पैदल सवारियों को समझाया कि आपका जीवन अनमोल है हर एक मिनट में एक एक्सीडेंट व तीन मिनट में मौत हो जाती है इसलिए सड़क हमेशा ध्यान पूर्वक पार करें उल्टी दिशा में बिल्कुल ना चलें दुपहिया वाहन पर दोनो हेलमेट आई एस आई मार्क ही लगाए इस समय पूरा शहर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है इसलिए सड़क नियम बिल्कुल ना तोड़े वरना आपके घर पोस्टल चालान आपके घर पहुंच सकता है सड़क सुरक्षा मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के बारे में आम जनता को जानकारी दी। बिना हेलमेट चल रहें वाहन चालकों को रोक कर समझाया ओर बताया की आपके घर पर आपका परिवार इंतजार कर रहा है इसलिए अपनी जान की कीमत को हमेशा ही समझे जो लोग हेलमेट पहनकर सड़क पर चल रहे थे और सीट बेल्ट लगाकर चल रहे थे उनको फूलों के द्वारा सम्मानित किया गया और उनको बताया गया कि आप बहुत ही भाग्यशाली हैं

आप ट्रैफिक के नियमों की पालना कर रहे हैं तो आप से निवेदन है आप ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें सड़क सुरक्षा पर ओर हेलमेट पुलिस को देख नहीं अपने परिवार को देखकर लगाए जिसमें आम जनता को नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के बारे में बताया गया। इस अभियान में लोगों को बताया गया कि 15 फरवरी 2023 से 4 साल के बच्चे को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है और आई एस आई मार्क हेलमेट ही पहनना है इसलिए बच्चों को हेलमेट पहनाएं आप अपनी कार के अंदर आगे पीछे सीट बेल्ट लगाकर ही चलें, दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना जरूरी है,हाई सिक्योरिटी प्लेट अपनी अपनी गाड़ियों में लगाकर रखें, अपनी अपनी गाड़ियों के आगे फास्ट टैग लगाकर चलें अगर आपकी गाड़ी में फास्ट टैग नहीं है तो आपको डबल जुर्माना नेशनल हाईवे पर भरना पड़ेगा।

मोबाइल पर बात करते हुए अपना व्हीकल ना चलाएं,शराब पीकर गाड़ी बिल्कुल ना चलाएं नशे से हमेशा ही दूर रहें अपनी गाड़ी को गति सीमा में ही चलाएं सड़क के नियमों की हमेशा ही पालना करें सड़क पर चलते समय झगड़े बिल्कुल नहीं और एक दूसरे का सम्मान करें पैदल यात्रियों का हमेशा ही सम्मान करें साइकल वालों का सम्मान हमेशा करें और एक दूसरे को सड़क पर हमेशा ही सहयोग करें अगर सड़क पर कोई हादसा हो जाता है तो आप उसको तुरंत अस्पताल पहुंचा दें उसके लिए भारत सरकार ने गुड् स्मार्ट ईयर अवार्ड घोषित कर रखा है

इसलिए सड़क पर सहयोग करें आपको पुलिस बिल्कुल परेशान नहीं करेगी एंबुलेंस को रास्ता दे हमेशा सड़क पर प्रशासन एवं पुलिस को सहयोग करें क्योंकि यही आपके दुख सुख के साथी हैं। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं अपने परिवार को देखकर पहने इस स्पेशल विशेष अभियान में फरीदाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर आदरणीय गौरव अंतिल,विशेष राणा कोरिडोर कंट्रोल मैनेजर,रजनीश तिवारी रिवेन्यू मैनेजर,टोल प्लाजा मैनेजर मनोज कुमार,प्लाजा मैनेजर नीतू धवन,एडमिन साकिब खान प्लाजा मैनेजर ओमवीर सिंह एवं नवीन कुमार एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन की तरफ से जसवीर सिंह,धर्मवीर सिंह ने पूरा पूरा सहयोग सभी के साथ मिलकर किया | ट्रैफिक पुलिस ने एवं पाली चौकी की पूरी टीम ने बहुत ही सहयोग दिया हम उनके शुक्रगुजार हैं उन्होंने अपना मार्गदर्शन सड़क पर लोगों को दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *